दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में चाय बनाने के दौरान सोमवार सुबह आग की चपेट में आकर झुलसी युवती की उपचार के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृत युवती गोल्डी (20) पुत्री कोमल चौधरी सोमवार सुबह चाय बना रही थी। तभी उसके दुपट्टे ने आग पकड़ ली। जब तक युवती को इसकी जानकारी हुई, वह आग से घिर गई थी। परिजनों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवती गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजनों ने युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी रात को दो बजे मौत हो गई।