समाज वादी पार्टी विधानसभा घोसी के कैंप कार्यालय पर बुधवार को मासिक बैठक विधान सभा अध्यक्ष लालचंद्र यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विर्मश किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची में नाम जोड़ने के काम मे पार्टी के निर्देशानुसार कार्य में जुट जाए। इसके तहत ऐसे युवक जो 18 वर्ष की आयू पूरी कर चुके हो, लेकिन उनका मतदाता सूची में नाम न हो तो उन्हें फार्म भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराए। इस दौरान पार्टी की मजबूती के लिए अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को जोड़नेे के साथ ग्रामीणों से जनसंर्पक कर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। बैठक में लालचंद्र यादव, राजेंद्रनाथ पांडेय, महेंद्र यादव, बीरेंद्र, अकिल अहमद ,अखिलेश यादव ,रामनयन चौहान, रामदरश यादव, उदयराज यादव, धर्मेंद्र राजभर, रामभवन, पंकज, जनार्दन आदि उपस्थित रहे।