फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के ठेकार कर्मियों ने की वेतन न मिलने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। घोसी नगर के बड़ागांव उत्तरी में स्थित 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्र पर ठेकेदार द्वारा नियुक्त विद्युतकर्मियों ने मंगलवार को कई माह से वेतन न मिलने की शिकायत अधिशासी अभियंता डीडी शर्मा से की। ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की गई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने जांचोंपरांत आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। घोसी नगर के बड़ागांव उत्तरी स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर ठेकेदार द्वारा नियुक्त संविदाकर्मी अखिलेश कुमार पुत्र रामवृक्ष, आलोक राज मौर्या पुत्र रामानंद मौर्या, बृजेश कुमार चौहान पुत्र राम नौमी सहित संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय सनेही राम के अलावा राधेश्याम पुत्र दुखंती, हरीकेश पुत्र राम विजन, मोहित पुत्र सुधल कार्य कर रहे थे। जिन्हें अप्रैल से अब तक कोई वेतन एवं अन्य लाभ नही मिल रहा है। इससे आजिज आकर मंगलवार को अखिलेश कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपकर वेतन सहित मिलने वाली अन्य लाभों का मांग की। इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने कहा कि आप सभी ठेका कर्मी हैं। हमारे यहां प्राप्त सूची में आप लोगों का नाम नहीं है। यदि आप लोग कार्य किए हैं तो जांच के बाद उचित वेतन आदि का लाभ नियमानुसार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें