मधुबन विधान क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की प्रमुख सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। खस्ताहाल सड़कों की को संज्ञान में लेते हुए मधुबन विधान सभा विधायक तथा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने जिला पंचायत को पांच सड़कों को लोक निर्माण विभाग में हस्तांतरित करने के लिए पत्र लिखा था। जिला पंचायत ने मधुबन विधान सभा की पांच सड़कों को लोक निर्माण विभाग से कार्य कराने के लिए हस्तांतरित कर दिया है।
क्षेत्र की दो प्रमुख सड़के बेलौली से शककरपुर, कोरौली से अहिरानी मार्ग लगभग 20 वर्षो से उपेक्षित है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के प्रदेश सचिव जयप्रकाश तिवारी का कहना था कि सड़क बन जाने से समस्या से निजात मिलेगी। भाजपा नेता सुनील मिश्र का कहना था कि बेहतर सड़कों का निर्माण सरकार के एजेंडे में है। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिध शिवप्रकाश उपाध्याय का कहना था कि कोई भी सड़क गड्ढ़ायुक्त नहीं रहेगी। सभी सड़कों का कायाकल्प होगा।