मऊ। वाणिज्य कर विभाग आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की दोपहर भीटी चौराहे पर व्यापारियों एवं वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों को जीएसटी के प्रावधानों के बारे में बताया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विभाग के डिप्टी कमिश्नर रामानुज मिश्रा ने बताया कि समाधान अपनाने वाले व्यापारियों को प्रत्येक तीन महीने में रिटर्न दाखिल करना है। समाधान से बाहर रहने वाले व्यापारियों को प्रत्येक माह जीएसटी दाखिल करना होगा। इस संबंध में किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए विभाग के लोग तैयार हैं। बताया कि जिन व्यापारियों का पैसा टैक्स के मद में अधिक जमा हो गया है, वे रिफंड वापस लेने का प्रार्थना पत्र कार्यालय में जमा करें। कार्यक्रम के दौरान संदीप कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, आशीष मिश्रा आदि ने व्यापारियों के प्रश्रों का उत्तर दिया। इस अवसर पर सौरभ सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी वीरेंद्र धूसिया, सीताराम गुप्ता आदि रहे।