फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रदहा ब्लाक में चले अभियान में 25 संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम। कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के तहत बीते दिनों परदहां ब्लाक क्षेत्र के 51 गांवों में चलाए गए अभियान के दौरान 25 संभावित कुष्ठ रोगी चिह्नित किए गए। अभियान के दौरान दो सदस्यों की 165 टीमें पूरे गांवों का भ्रमण कर 17130 लोगों का परीक्षण कीं।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक क्षेत्र के कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के नोडल अधिकारी डा. डीके सिंह ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में बीते 16 जुलाई से जांच टीम लगी है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आशा बहुओं को भी लगाया गया है। एक टीम के जिम्मे 15 घरों की जिम्मेदारी दी गई थी। इस तरह से चार दिनों में टीम ने ब्लाक क्षेत्र के सभी 51 गांवों के 17130 लोगों का परीक्षण का 25 संभावित रोगियों को चिह्नित किया। डा. राय ने बताया कि सभी चिह्नित लोगों को उपचार के लिए सीएचसी पर भेजकर मुफ्त में उपचार किया जाएगा। कहा कि यह सर्वे अभी भी जारी है। गांव का कोई घर और परिवार सदस्य न छूटे इसके लिए टीम के सदस्यों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें