मुहम्मदाबाद गोहना तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष, समाजसेवी और मोदी मिशन के जिला प्रभारी अंजनी गुप्ता ने कस्बा का साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने और अपनी छवि को बदनाम करने को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बा निवासी अंजनी गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस संबंध में अंजनी ने कहा है कि कसबा के फरीदाबाद मुहल्ला में उन्होंने एक पुराना मकान खरीदा था। इस मकान के नवीनीकृत किये जाने को लेकर मकान में तोड़फोड़ की जा रही है। मुहल्ला के ही कुछ तथाकथित हिन्दू संगठन का तमगा लेकर हमेशा आपसी सौहार्द खराब करने का प्रयास करने वाले कुछ लोगो द्वारा मकान को किसी मुस्लिम को बेचने का झूठा आरोप लगा कर अफवाह फैला रहे हैं और लोगो को भड़का रहे हैं। कहा कि मकान के सामने एक शिवमंदिर है। शिवमंदिर के अस्तित्व को खतरा बताकर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर कस्बा का माहौल खराब किया जा रहा है। गुप्ता की तहरीर पर स मुम्बई के ठाणे में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
क्षेत्रधिकारी आलोक जायसवाल ने कहा कि इसमें मुहल्ला के ही दो तीन अन्य युवको की संलिप्तता संज्ञान में आई है। जाँच के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।