मुहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना- जीयनपुर मार्ग बीते कई सालों से मरम्मत न कराए जाने से बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। इसके चलते मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के अलावा पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के मरम्मत कार्य की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप चुकें हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बताते चले कि मुहम्मदाबाद गोहना जीयनपुर मार्ग लोक निर्माण विभाग की तरफ से 15 साल पहले निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य के कई साल बीतने के बाद भी विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। निर्माण कार्य के बाद एक बार भी मरम्मत न होने से सड़क जगह जगह से न केवल क्षतिग्रस्त हो चुकी है, बल्कि सड़क पर जगह जगह गहरे गढ़डे बन गए हैं। जिसके चलते सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों का जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के समाजसेवी प्रेम गुप्ता, हरिकेश यादव, देवनाथ सहित अन्य लोगों का कहना कि इस संबंध में उन लोगों की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र लिखकर अवगत करा चुके है।