फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत अधिकारियों का हड़ताल रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले तीन सूत्री मांग को लेकर जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल को और तेज करने की नीति को लेकर कर्मचारियों की बैठक बड़राव खंड विकास कार्यालय पर आयोजित हुई। समिति के जिलाध्यक्ष राम आशीष यादव ने बताया कि अपने हक की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल के तीन दिन बीतने के बाद सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरी करने के लिए विचार नहीं किया जा रहा है। अपनी मांगों को पूरी कराने के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा हड़ताल को तेज करने की नीति बना रहे है। जिससे सरकार पर दवाब बनाया जा सकें ओर सरकार हमारे हकों को देने के लिए मजबूर हो जाए। बैठक में अनिल यादव, कमल कृष्ण चौहान, जवाहिर चौहान, नीरज मौर्य, हैदर, अमित राय, विजय बहादुर सिंह, राम नरेश यादव, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें