फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा बिछाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के भदसामानोपुर गांव में सरकारी खड़जे के उखाड़कर किनारे से एक व्यक्ति द्वारा पानी की निकासी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को सदर एसडीएम तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने खड़ंजा उखड़ा हुआ पाए जाने पर और गंदा पानी सड़क पर बहने पर नाराजगी व्यक्त की और ग्राम प्रधान को खंडजा निर्माण कराने निर्देश दिया। इस कार्य में हस्तक्षेप करने वाले दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। तेज प्रताप तिवारी सहित दूसरे ग्रामीणों ने गांव से निकले सरकारी खड़ंजे को उखाड़ दिया। इस दौरान नाली क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़क पर बहने पर गांव के ग्रामीण राजेंद्र राय ने तहसील दिवस और थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र सौंपा था। शुक्रवार को सदर एसडीएम अनूप वर्मा और तहसीलदार और लेखपाल सहित दूसरे अधिकारी भदसामानोपुर गांव पहुंचे। एसडीएम ने सड़क उखड़ा हुआ पाए जाने पर ग्राम प्रधान को खड़ंजा बिछाने और गंदे पानी के साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें