कोपागंज। ब्लाक के सहरोज ग्राम सभा में सोमवार को पिछड़ा समाज शिक्षण सेवा के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई । प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद् सदस्य रामजतन राजभर और विशिष्ट अतिथि ने पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार साधू द्वारा किया गया। पहला मुकाबला जय हनुमान क्रिकेट क्लब और बाहुबली क्रिकेट क्लव के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जय हनुमान क्रिकेट क्लव की टीम ने बल्लेवाजी करने का निर्णय लेते हुए 10 ओवर में 91 रन बनाया। जहां 92 रनों का पीछा करने उतरी बाहुबली की टीम ने सात विकेट के नुुकसान पर नौ ओवर में 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम के कप्तान बैजनाथ को 10 हजार रूपये नगद और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर गौतम कुमार, गोविंद राजभर, विजय प्रकाश, शिव कुमार, संदीप सराद, मुनी, रुस्तम और संजंय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।