फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को नहीं मिल रहा पेंशन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पहसा(मऊ)। समाज कल्याण विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी पात्रों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। पेंशन की आस मे वृद्ध और दिव्यांग लाभार्थी विभाग का चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। समस्या को लेकर कई बार पेंशनधारक विभागीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार पेंशन न मिलने की वजह ऑनलाइन फार्मों को खंड विकास कार्यालय द्वारा जांच कराकर विभाग में नहीं भेजा जाना है। विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा पेंशन लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। इसके चलते पेंशनधारक पेंशन को लेकर कभी बैंक का चक्कर लगा रहे हैं तो कभी समाज कल्याण विभाग कार्यालय का। समस्या को लेकर नसीराबाद खुर्द निवासी 70 वर्षीय राजदेव चौहान, नसीराबाद कलां के केदार राजभर, झडुल राजभर, दिव्यांग राहुल, गोपाल आदि लोगों का आरोप है कि उन सभी ने एक साल पहले पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था, आवेदन पत्र विभाग के वेबसाइट पर मौजुद है फिर भी आज तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें