फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में शोषित हो रहा दलित वर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। प्रदेश में जब से गैर कांग्रेसी सरकारी सत्ता में आई तभी से प्रदेश के दलित समाज के लोगों का न केवल विकास रुका है। बल्कि दलित समाज के लोगों पर जुर्म, ज्यादती और अत्याचार की घटना लगातार बढ़ रही है। थानों और सरकारी कार्यालय में दलित समाज के लोगों की समस्याएं सुनी नहीं जा रही हैं। यह बात कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के मिर्जाहादीपुरा में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुई। बैठक में तीन अप्रैल को दलित समाज की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका के कम्युनिटी हाल में होने वाले दलित सुरक्षा और संविधान बचाओ मंडलीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। सुशील चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में दलित सुरक्षा को लेकर दलितों को जागरूक कर उन्हें सम्मेलन में पहुंचाने के लिए अभी से जुट जाए। जिससे दलित प्रदेश सरकार को अपने साथ हो रहे भेदभाव नीति से रूबरू करा सके। बैठक में अध्यक्ष जयप्रकाश, सुखचैन राव, अजीत भारती, आदित्य आर्य, राजेश मेहता, हरिलाल गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें