मऊ। नगर स्थित श्री गोपाल गोशाला पर सोमवार को गो सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौशाला की सभी गायों को गुड़ खिलाया गया। साथ ही मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी सिंह को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों के जन्मदिन पर गौ सेवा करने के लिए लोगों का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि माता-पिता की सेवा के बाद गौ की सेवा श्रेष्ठ है। गौसेवा पुराणों में श्रेष्ठ माना गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं के लिए बनाए गए योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोगो के जन्मदिन पर गौसेवा के अभियान की सराहना की। श्री गोपाल गौशाला संचालक बाबूलाल अग्रवाल ने डॉ. बी.पी. सिंह का गौशाला में अभिनंदन किया। साथ ही गौशाला में आ रही समस्याओं से अवगत भी कराया। इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल, अभिषेक खंडेलवाल, अभिषेक ठरड, राजेश खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।