फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में होनहार छात्रों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। क्षेत्र के तिघरा गांव में शहीद कुंवर मुन्नी सिंह की प्रतिमा स्थल पर सोमवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हरिहर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता में दस स्कूलों के 215 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थानों पर रहने वाले दस छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि आलोक जायसवाल ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कस्बे के दस स्कूलों से आए 215 स्कूली छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता दस छात्रों को मुख्य अतिथि की तरफ से प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बृजेश जायसवाल ,अखिलेश सिंह राठौर, जयेंद्र कुमार,अवधेश सिंह ,रामआश्रय सिंह,गौरव सिंह, प्रशांत सिंह,अनिकेत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें