दुबारी(मऊ)। क्षेत्र के लिलहवा धर्मपूर स्थित पलकधारी चौधरी रामधारी दशरथ इंटर कालेज में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति देकर छात्रों ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा संध्या चौहान ने स्वागत गीत और सरस्वती गीत पेश कर किया। इसके बाद सपना यादव और रिया, स्वाती ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी क्रम में अर्चना, साधना, नीतू द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इससे पहले मुख्य अतिथि कमला प्रसाद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर चन्द्रमणी यादव, शैलेन्द्र यादव उर्फ साधु, रमायन यादव आदि मौजूद रहें।