कोपागंज(मऊ)। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 27 जनवरी को किसानों की समस्या को लेकर जिले और तहसील मुख्यालय पर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में रणधीर सिंह, अशोक यादव, मनीष यादव, राधेश्याम, दीपक, भोला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।