जिले के नदवल स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में गुरुवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक कुचाई व नंदवल के एसएमडीसी के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में शिक्षक एवं समुदाय के लोगों को मिलाकर लगभग तीस लोग उपस्थित रहे।प्रशिक्षण सत्र के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर राजेश श्रीवास्तव ने एसएमडीसी गठन तथा विद्यालय विकास में उसकी भूमिका से सदस्यों को अवगत कराया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश राय, राम उग्रह ,मनीष व आदित्य आदि मौजूद रहे।