कुसुम्हा। क्षेत्र के गोंठा गांव स्थित नेशनल हाइवे के पास अवैध मांस की बिक्री से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। दुकानदारों द्वारा मांस के अवशेषों के काफी दिन तक पड़े रहने से दुर्गंध उठ रही है। ऐसे में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। परेशान लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की जा सकी है।
गोठा भगवान बुद्ध की उपदेशस्थली होने के चलते तिब्बत, जापान, थाईलैंड, मलेशिया आदि देशों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद मांस की बिक्री पर रोक लगाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। खुले मांस की बिक्री से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दुकानदारों द्वारा मांस के अवशेषों को छोड़ दिया जा रहा है। सडन शुरू हो गई है। इससे लोगों को नाक मुुंह बंद कर आना जाना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के रामसरीख चौहान, जयप्रकाश राय, सियाराम आर्य, राजकिशोर गोंड का कहना है कि आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया बावजूद दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है।