फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जलिं मंत्री पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। कंधरापुर निवासी भाजपा के जिलामंत्री अशोक राजभर ने अपने ऊपर प्रशासन द्वारा किए जा रहे दुर्व्यहार से क्षुब्ध होकर भाजपा जिला मंत्री के अपने पद से जिलाध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया है। यह अलग बात है कि उनका इस्तीफा स्वीकार नही किया गया है। बताते है कि श्री राजभर ने अपना पक्ष पार्टी फोरम में रखा था और एसडीएम को हटाने की मांग के साथ उस आदेश को निरस्त करने की मांग की थी, जिसमें एसडीएम ने सरकारी जमीन को एक व्यक्ति विशेष को अधिग्रहण के लिए आदेश किया है। जिससे पूरे गांव की नाली बाधित हो जाएगी। इस संबंध में जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। अधिकारियों से बात हो रही है, इसके अलावा पार्टी फोरम में भी बात की जा रही है। जल्दी ही हल निकल जाएगा। नही तो बड़ा आंदोलन होगा। अशोक राजभर ने बताया कि गुरुवार से अधिवक्ता संगठन भी एसडीएम के खिलाफ लामबंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें