मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गुरुवार को अलाऊद्दीनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपया नगद एवं रिवाल्वर चोरी होने पर रोष प्रकट करते हुए चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफास करने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि जनपद में आए दिन व्यापारी चोरों एवं बदमाशों से पीड़ित होकर थानों का चक्कर लगा रहे हैं और जनपद की पुलिस मूकदर्शक बनी है।