फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया दो अस्पतालों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश कुमार सिंह ने बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी और रानीपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। रानीपुर में लिपिक अनुपस्थित पाया गया। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना में बच्चों को टीकाकरण होना नहीं पाया गया। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए चिकित्सा अधीक्षक को मिशन इंद्र धनुष के तहत सभी बच्चों को गाइड लाइन के अनुरुप टीकाकरण के निर्देश दिए। सीएमओ ने सीएचसी पर पहुंचकर मिशन इंद्रधनुष सहित अन्य कार्यकमों की गहन समीक्षा किया। इस दौरान कुछ बच्चों को टीकाकरण नहीं किया जाना पाया गया। सीएमओ ने इस पर नराजगी जताते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप सभी कार्यक्रमों का संचालन समय पर किया जाना जरूरी है। इसकी जवाबदेही चिकित्सा अधीक्षक की है। इस मामले में सीएमओ ने तुरंत जांच करने के निर्देश के निर्देश दिया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एक पररिवार के सदस्यों में आपसी झगड़े की वजह से बच्चों को समय पर टीकाकरण नहीं कराया गया। सीएमओ ने छूटे हुए बच्चों को तत्काल टीके लगवाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सीएचसी की ओपीडी , इनडोर और ओटी आदि का निरीक्षण किया और संतोष जताया। इसके पूर्व सीएमओ ने गनर के औरंगाबाद में एक केंद्र पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय स्थित रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया ।इस दौरान अस्पताल पर तैनात लिपिक खलील अंनुपस्थित मिला। मुख्य चिकित्साधिकारी ने लिपिक का वेतन रोकने का आदेश दिया।निरीक्षण के दौरान की टीकाकरण में रानीपुर ब्लाक के कमजोर प्रदर्शन होने पर बीपीएम और एपीएम को फटकार लगाई। हस्ताक्षर बनाकर बनाकर गैरहाजिर मिले कर्मचारी का स्पष्टीकरण माँगा गया।अस्पताल परिसर में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निरीक्षण भी सीएमओ ने किया और कार्यदायी संस्था को एक माह के अंदर अस्पताल की बिल्डिंग हैंडओवर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें