फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खादी ग्रामोद्योग विकास समिति की तरफ से आयोजित खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि गांधी एक सोच, एक विचारधारा एवं दर्शन है। गांधीजी के सपनों को साकार करने के लिए स्वदेशी अपनाना जरूरी है। प्रदर्शनी के आयोजक अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का कार्यक्रम गांधी जयंती के बाद प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है। प्रदर्शनी में खादी के प्रमुख सामान सस्ते दर पर बिक्री की जाती है। इस दौरान जेपी सिंह, राजेश सिंह, पवन सिंह, सुमन यादव, धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार, रजत सिंह, सतीश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें