फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने उठाई मांग बहाल हो पुरानी पेंशन व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक शिक्षक संघ की तरफ से रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय स्थित नेहरु इंटर कालेज के सभागार में शनिवार को सातवां मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही बच्चों की तरफ से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर देर तक ताली बजती रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा नौ की छात्रा सोनम प्रिया मौर्य की देशवा मे बढल बाटे दहेज क बीमरिया दहेज गीत की प्रस्तुति पर उपस्थित शिक्षकों को कुछ देर तक सोचने पर विवश कर दिया। कक्षा 11 की छात्रा ममता सिंह ने भोजपुरी गीत कईसे करेजवा जुडाई ऐ भाई एगो माई बिना प्रस्तुत किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य चेतनारायण सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों की सभी समस्याओं के समाधान लिए सरकार से बात की जाएगी। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्या को सरकार के सामने गंभीरता के साथ रखा जाएगा।सम्मेलन को विद्यालय के प्रबंधक राणाप्रताप सिंह, जयनरायण पांडेय शैलेश कुमार सिंह, अश्वनी कुमार तिवारी, विजय बहादुर सिंह, राघवेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मदन शर्मा, सुबाष राम, दीनानाथ तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।अध्यक्षता डॉ. राकेश सिंह तथा संचालन राजनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें