नदवासराय।देवल मुनि की तपोभूमि देवलास पर देवोत्थनी एकादशी पर मेले का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल के साथ मंगलवार को किया। एसपी ने मेले में की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने मेला प्रभारी एसआई धनंजय सिंह को सुरक्षा व्यवस्था चुस्त र्दुुुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने अपने मातहतों को निर्देश दिया कि अवांदित तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। मीना बाजार की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाय। महिला पुलिस कर्मियों को सचेत रहने के निर्देश एसपी ने दिया। इसके बाद एसपी ने देवलास स्थित हनुमान गढ़ी में हनुमान एवं सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य के दर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुबास सिंह, जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डा. राममूरत यादव, मेला समिति के सदस्य अनुराग यादव, आशुतोष कुमार मिश्रा, रामप्रवेश सिंह, पूर्व प्रधान कैलाश राजभर, रमाकान्त सिंह आदि उपस्थित रहे।