मऊ। नगर के फातिमा स्कूल में शनिवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई।इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में सुभाष हॉउस प्रथम, गाँधी हाउस द्वितीय, नेहरू हाउस तृतीय और शास्त्री हाउस चतुर्थ स्थान पर रहे ।कार्यक्रम की शुरुआत जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा व प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया पशान ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्ज्वलित करके किया । 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, लम्बी कूद, तीन किलोमीटर पैदल चाल में सब-जूनियर कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया । जूनियर वर्ग में 100 मीटर, 200मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़, चक्का फेंक, लम्बी कूद और तीन किलोमीटर पैदल चाल में कक्षा 9 और श्10 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में 100 मीटर, 200मीटर, 400 मीटर दौड़, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्या ने मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। श्रेष्ठ प्रतिभागिओं में आयुषी सिंह, सृष्टि राय, हर्ष श्रीवास्तव, नितीश पांडेय, दीक्षा सिंह, सुन्दर चौहान आदि प्रमुख रहे ।