रानीपुर/दुुबारी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं एक युवक का पैर टूट गया। रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसेपुर गांव में लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार को वहां के युवक प्रतिमा का विसर्जन कराने केे लिए मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गोदामघाट पुल पर गए। यहां से मूर्ति को पुल पर फेंकने के साथ ही उसके साथ कई युवक नदी में प्रवाह कराने के लिए कूदे। इस दौरान एक युवक मूर्ति के नीचे आ गया और नदी में डूबने लगा। अन्य युवकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में जाकर उसकी तलाश की तो उसे खोजकर नदी से निकाला गया। आनन फानन उसे खुस्त्रत्त्रहट स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त पिंटू (24) पुत्र मुखलाल निवासी दौलसेपुर के रूप में हुई। रानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को सूचित किया। घटना से लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के दौरान युवकों की उमंग गम में तब्दील हो गई। मधुबन थाना क्षेत्र के गुरुम्हा निवासी आकाश दूबे उर्फ गोलू (18) पुत्र संगीत दूबे दुबारी के टमठा गांव में शेष नाथ पांडेय के यहां ननिहाल में रहता है। युवक गांव की लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन करने के लिए शनिवार की शाम को दुबारी के मटियारा पोखरी पर गया था। मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रेक्टर-ट्राली से उतरवाते समय उसका पैर फिसल गया और गाड़ी की चपेट में आ गया। पहिया के नीचे आन से उसका पैर टूट गया। आनन फानन उसे एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया।