फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पवाटिका का सुंदरीकरण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दशकों से उपेक्षित पड़ी नगर के चंद्रभानपुर स्थित कल्प वाटिका का शीघ्र ही सुंदरीकरण होगा। उद्यान विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मेगा फाउंटेन लखनऊ की तरफ से कल्प वाटिका को नया लुक दिया जाएगा। इसके अलावा नगरपालिका की तरफ से कई कार्य कराए जाएंगे। शासन की तरफ से नौ बिंदुओं का प्रस्ताव स्वीकृत होने पर उद्यान विभाग ने 225.47 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति के लिए निदेशालय को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कभी पूर्वांचल के खूबसूरत पार्कों में चंद्रभानपुर स्थित कल्प वाटिका की गिनती होती थी। पर विभागीय उदासीनता तथा उचित रख रखाव के अभाव में कल्प वाटिका की स्थिति दयनीय होती चली गई। इस मामले में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी। तब डीएम के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी ने नौ बिंदुओं पर शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन की तरफ से उद्यान विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए स्टीमेट विभिन्न विभागों से स्टीमेट बनवाने का निर्देश दिया।
जिला उद्यान अधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग 175.47 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल, इंटरलाकिंग तथा कृत्रिम झील का निर्माण होगा। जबकि मेगा फाउंटेन लखनऊ 27.51 लाख की लागत से दो फौव्वारा सहित अन्य कार्य कराएगा। वहीं उद्यान विभाग 22.54 लाख की लागत से तरह-तरह के फूल पौधों का रोपण कराएगा। इसके अलावा 36 लाख की लागत से नगरपालिका की तरफ से बाउंड्रीवाल सहित पार्क के सुंदरीकरण का काम होगा। इस बाबत प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी सुबास राम का कहना है कि कल्प वाटिका के सुंदरीकरण के लिए 225.47 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति के लिए निदेशालय को पत्र भेज दिया गया है। बजट मिलते ही सुंदरीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें