मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ पर सोमवार को स्कार्पियो की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए। घायल जयप्रकाश (38) निवासी बिलौंझा एवं सीताराम (50) निवासी कुड़वा हलधरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।