हलधरपुर (ब्यूरो)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमलपुर गांव में रास्ता को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता न होने पर पुलिस ने 24 लोगों को हवालात में डाल दिया। बताया जाता है कि रजमलपुर गांव में एक रास्ते का विवाद है। मामला पुलिस के पास पहुंचा था। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता करने की बातकर समस्या का हल निकालने का मन बनाया। रविवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पर इकट्ठा हो गए। घंटों चली पंचायत के बाद भी समस्या का कोई हल न निकलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 24 लोगों को हवालात में भेज दिया। गांव के विजय शंकर, रामबचन, रामायन, राजकुमार, कमलेश, बिरेन्द्र, वृजेश, मंजीत, तूफानी, पतिराम, शिवानंद, हरेंद्र, श्रवण, शंभूनाथ, रामबचन, प्रदीप, संदीप, जितेंद्र, सोनू, नन्दू, रामभवन, परशुराम, धरमू, हरिश्चन्द्र आदि का शांतिभंग में चालान किया गया।