फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से रोग को दूर भगाने के बताए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (ब्यूरो)। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस समाप्त होने के बाद भी कई योग प्रशिक्षक शिविर के जरिए लोगों को योगाभ्यास करा रहे हैं। पतंजलि योग समिति की ओर से पांच दिवसीय योग शिविर सदर तहसील के पूराघाट बाजार में आयोजित किया गया। योग प्रचारक राजन विश्वकर्मा ने सैकड़ों लोगों को मोटापा , मधुमेह, अस्थमा, थायराइड, स्लीपडिस्क जैसे गंभीर रोगों के उपचार के लिए योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि हमारी अनियमित दिनचर्या ही हमारे खराब स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने समय से संतुलित भोजन लेने की सलाह दी। उन्होंने आहार के संदर्भ में बहुत से टिप्स दिए । इस अवसर पर युवा भारत के जिला प्रभारी बृज मोहन पांडेय ने लोगों को योग के लिए आलस्य का त्याग कर योग शिविर में भाग लेने का आग्रह किया। शिविर में मुख्य रूप से मुन्ना साहनी, दीपक साहनी, आयुष गुप्ता आदि लोग योग के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें