फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

196 वार्डों के लिए बनाए जाएंगे 191 मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की एक मात्र नगरपालिका और दस अन्य नगर पंचायतों के चुनाव कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासनिक अधिकारी लगे हैं। इन नगर निकायों के चुनाव के तहत कुल 196 वार्डों में सभासदों का चुनाव मतदाता करेंगे। इसके लिए 191 मतदान केंद्रों पर 565 बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इनमें से नगर पालिका में 45 वार्ड सभासदों के चुनाव के लिए 349 बूथ बनाए जाएंगे। जनपद में सबसे बड़ी नगर पंचायत घोसी में 18 वार्डों के सभासदों के लिए 40 बूथ बनाए जाएंगे। नये परिसीमन के बाद नगर पालिका परिषद में अब पहले की अपेक्षा तीन नए वार्डों का गठन किया गया है। अब नगर पालिका क्षेत्र में 42 की जगह 45 वार्ड बनाए गए हैं। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी नगर पंचायतों में 18- 18 वार्ड हैं। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में 39 बूथ और घोसी नगर पंचायत में 15 मतदान केंद्रों पर 40 बूथ बनाए जाएंगे। जबकि कोपागंज में 17 वार्डों के लिए 35 बूथ, कुर्थीजाफर में 16 बूथ, मधुबन और अमिला में 15-15 वार्डों के लिए 15- 15 वार्ड बनाए गए हैं। जबकि अपेक्षाकृत छोटी अदरी और दोहरीघाट नगर पंचायतों में 11-11 वार्डों में नगर पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए अदरी में 14 और दोहरीघाट में 11 बूथ बनाने हैं। इस बार नगर निकायों के कुल 196 वार्डों के लिए 191 मतदान केंद्र और 565 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे।
इन दलों ने की है निकाय चुनाव लड़ने की घोषणा
नगर निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा सपा, भाजपा, बसपा, आप, सुभासपा और कांग्रेस ने किया है। सपा और आप के भावी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। सपा के दावेदारों ने अपने आवेदन पार्टी मुख्यालय को कर दिया है। इस बारे में भाजपा के भी कई दावेदार सामने दिख रहे हैं। इनमें एक पूर्व विधायक का नाम भी लिया जा रहा है। इनके अलावा कई अन्य दावेदारों में कुछ महिला दावेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें