फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1901 मरीजों को मिली सेहत की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चले मेले में 107 डाक्टरों की टीम ने 1901 मरीजों का उपचार किया। मेले में 18 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। सबसे ज्यादा 271 मरीजों का उपचार चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। रविवार को जिले के सभी 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमान नगर में 47 मरीजों का उपचार हुआ। भरुहू का पुरा में 30 मरीजों का और छोटी महरनिया में 44 और डोमनपुरा में 37 का उपचार किया गया। कई बार की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में सर्वाधिक 271 मरीजों का उपचार किया। अदरी में 25, अईलख में 26 कसारा में 30, कुर्थीजाफरपुर में 29 तो मधुबन पीएचसी पर55 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में 107 डाक्टरों की टीम ने 339 स्वास्थ्यकर्मियो की मदद से उपचार किया। उपचार पाने वाले में 782 पुरुष, 906 महिला और 213 किशोर-किशोरियां शामिल रहीं। मेले में 18 मरीजों के उपचार में के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के साथ ही गोल्डन कार्ड धारकों के उपचार की सुविधा हेतु आयुष्मान भारत मेले का आयोजन हुआ। इसमें 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 502 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 67 को उपचार की सुविधा प्रदान करने हेतु निकटतम सरकारी एवं संबद्ध प्राइवेट अस्पतालों के लिए चिह्नित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें