फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पांचवें दिन की गई पंचम स्कंदमाता की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नवरात्र के पांचवे दिन रविवार को दुर्गा मंदिरों में पंचम स्कंदमाता की आराधना की गई। प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मन्नत मांगी। ग्रामीण अंचलों के कई मंदिरों पर सुविधाओं का अभाव रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के शीतला माता मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां की झलक पाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप पंचम स्कंद माता के दरबार में भक्तोंं ने शीश नवाकर पूजन अर्चन किया। मां के जयकारे से वातावरण गूंजता रहा। सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने को श्रद्धालु मां की कृपा मान रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रमुख मंदिरोंं में सुविधाओं का अभाव होने से श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। नवरात्र में मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, बावजूद इसके यहां सुविधाएं नहीं हैं। बढुआगोदाम : क्षेत्र के कहिनौर स्थित वनदेवी धाम सहित विभिन्न इलाकों में स्थित मंदिरों में लोगों ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप की विधि विधान से पूजन अर्चन किया। वनदेवी धाम पर दूरदराज से श्रद्धालुओं का सुबह से ही पूजन अर्चन करने के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें