फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ जिलाधिकारी के निरीक्षण में एनएचएम के 19 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को 11 बजे एनएचएम ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीस कर्मचारियों का नाम उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज पाया। लेकिन किसी का पदनाम नहीं लिखा गया था। डीएम के समक्ष मौके पर केवल 11 लोग ही उपस्थित मिले। कई लोग 10 से 15 दिन से अनुपस्थित थे। डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि कि मई-जून में भी एनएचएम के कई कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं। लेकिन उन कर्मचारियों को वेतन का आहरित कर गया है। डीएम ने बताया कि जिन अनुपस्थित कर्मचारियों ने वेतन आहरित कर लिया है। उसकी वसूली का निर्देश दिया गया है । साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उत्तरदायित्व का निर्धारण करने को सीएमओ को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी इसमें दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यालय रजिस्टर को ठीक करने और सभी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें