फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 189 पुल, पुलियों का जीर्णोद्धार, 11 का होगा निर्माण

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद डीएम अमित सिं? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की नहरों पर बने जिले के 189 पुल और पुलियों का जीर्णोद्धार तथा 11 पुल पुलियों के नव निर्माण अभियान का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। एनआईसी में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई ने मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में पुल-पुलियों एवं नहरों की मरम्मत नहीं हो पाई थी। पुल पुलियों के मरम्मत, जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य का अभियान चलाया जा रहा है। नए बजट में इसकी व्यवस्था की गई है। कहा कि आबादी बढ़ती गई आवागमन बढ़ता गया, साधन बढ़ते गए लेकिन कभी भी उस दिशा में किसी ने प्रयास नहीं किया। हम 25050 पुल पुलियों के नवनिर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कर रहे हैं। सिंचाई विभाग इसको 100 दिन के अंदर इन सभी कार्यों को पूरा करा लें। जब कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पूर्ण हो जाने पर जनप्रतिनिधियों से इसका निरीक्षण करवा कर इस बात को सुनिश्चित करवाएंगे कि यह कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे हो चुके हैं। इन कार्यों को हम आगे आने वाले समय में पब्लिक के आवागमन को और अच्छा बना सकें। हमें अगले चरण में यह व्यवस्था देनी चाहिए कि नहर की पटरिया अगर पब्लिक के आवागमन के लिए पक्की सड़क से जुड़ जाती हैं तो उससे नहर भी सुरक्षित हो जाती है और साथ-साथ आपको देखभाल करने की भी आवश्यकता बढ़ जाती है। हमें उन क्षेत्रों को भी चिह्नित करना चाहिए कि कहां पर नहर की पटरियों में आवागमन के लिए सड़क बनाने की आवश्यकता है। पक्की सड़क भी बना सकते हैं, खड़ंजा बनवा सकते हैं तथा जो भी उपर्युक्त हो अगले चरण में हमें कार्य करना चाहिए, जिससे पब्लिक का आवागमन सरल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें