मऊ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस पॉल रासु एवं पुलिस प्रेक्षक आईपीएस राजीव रंजन ने परदहा ब्लॉक एवं शहर के कई बूथों का दौरा किया। दोनों प्रेक्षकों ने बूथों पर आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। प्रेक्षकों ने शहर के मुुस्लिम इंटर कालेज , मदरसा तालीमद्दीन ,मदरसा फैजे आम ,ख्वाजाजहांपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके अलावा दोनों प्रेक्षकों ने परदहा ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले रस्तीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ का भी निरीक्षण किया। प्रेक्षकों ने सब्जी मंडी स्थित मतगणना स्थल का दौरा किया। प्रेक्षकों ने वहां चल रहे कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उधर मदरसा तालीमुद्दीन के पास रास्ते के अगले बगलस्थित अवरोधों को यथाशीघ्र हटवाने का निर्देश दिया। प्रेक्षकों ने कहा कि चुनाव के पहले चुनाव संबंधी सभी ब्यवस्थाएं पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने हिदायत दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।