फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक के गोठा ग्राम सभा के पश्विमी मोहल्ला में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिनों से फुंका पड़ा हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने से 48 घंटे से सैकड़ों घरों में बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां उन्हें दिन गर्मी में तो रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर है। वहीं आपूर्ति ठप होने से पेयजल समस्या भी खड़ी हो गई। शिकायत के बाद भी अभी तक विभाग चेता नहीं है।
विज्ञापन

गोठा ग्राम सभा के पश्विमी मोहल्ला में 500 घरों से ज्यादा घरों में 400 केवीए की ट्रांसफार्मर से आपूर्ति होती है। जहां 26 अप्रैल की दोपहर में ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल गया। इससे बीते दो दिनों से बिजली गुल है। बिजली ना होने के चलते लोगों को गर्मी से परेशान है तो वहीं पेयजल संकट से उनकी दुश्वारियां ओर बढ़ रही है। इस संबंध में उपभोक्ता प्रदीप राय, शांता राय, छोटू राय, अभिषेक कुमार, हबीबुर्रहमान, मुस्ताक आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर वो कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके है। जहां अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर तो बदलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उसे बदला नहीं जा सका है। नाराज लोगों ने चेताया कि सोमवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाने पर वो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अवर अभियंता जोंगेद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जलने की जानकारी उनके संज्ञान में है, जल्द ही इसे बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें