फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हितों का ध्यान रखने वाले को वरीयता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की तरफ से मंगलवार को दिवानी कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ताओं का विचार रहा कि घोसी लोक सभा का प्रत्याशी शिक्षित और जनता को सुलभ होने वाला होना चाहिए। ताकि जिले का अवरुद्ध विकास आगे बढ़े साथ ही अधिवक्ता हितों का ध्यान रखे। संसद में आवाज उठाकर जिले का प्रतिनिधित्व करें। जिससे जिले की पहचान हो।
विज्ञापन

सेंट्रल बार के अध्यक्ष समसुल हक ने कहा कि हमारा नेतृत्वकर्ता ऐसा हो जो कानून का जानकार हो, अंग्रेजों के जमाने में बने कानून में संशोधन के लिए संसद में आवाज उठाने की क्षमता रखता हो। शिक्षित हो जिससे जिले में शिक्षा के विकास के बारे में सक्रिय रहे और सरकार की योजनाओं को जिले में ला सके। बार के मंत्री दरोगा सिंह ने कहा कि इस चुनाव में अधिवक्ता हितों का ध्यान रखने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिवक्ताओं की मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट की व्यवस्था करने में सक्षम प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहाकि क्षेत्र के विकास के साथ वकीलों के हित में संसद में आवाज बुलंद करने वाला प्रत्याशी पहली पसंद होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रह्लाद राम ने कहाकि स्व. कल्पनाथ राय जैसे प्रतिनिधि ही अधिवक्ताओं के लिए कुछ कर पाने में सक्षम हो सकेगा। बोले स्व. कल्पनाथ राय ने जिले के विकास के साथ अधिवक्ता हितों के लिए सर्वाधिक काम किया है। सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष लालजी पांडेय ने कहाकि कल्पनाथ के मौत के बाद बाहरी प्रत्याशी मऊ के भाग्य विधाता बन गए है। ऐसे में अब अधिवक्ताओं के साथ सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि स्थानीय प्रत्याशी को प्राथमिकता दें। वरिष्ठ अधिवक्ता उपमुन्यु राय ने कहा कि इस बार ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करने की जरूरत है, जो अपने वादों पर खरा उतरे। शहर में बाल निकेतन पर ओवर ब्रिज निर्माण करा सके। बार के पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव ने कहाकि अब हमें झूठा वादा करने वालों से बचना होगा। पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय ने कहा कि अधिवक्ता हितों के साथ-साथ जनता की सुविधाओं का ध्यान रखने वाला ही हमारा नेतृत्वकर्ता होना चाहिए। उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह का विचार था कि प्रत्याशी स्थानीय हो। अधिवक्ता लक्ष्मीकांत यादव ने कहाकि जनता के हितों को सर्वोपरि मानने वाला, बहुमुखी विकास को तरजीह देने वाला, शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति समर्पित राजनेता ही जिले के विकास के लिए कुछ कर सकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता उदयप्रताप राय ने कहा कि हमारा प्रतिनिधि ऐसा हो जो सांसद निधि को ईमानदारी से समाजहित में खर्च कर सके। अजय श्रीवास्तव, आनंद पांडेय, नंदलाल राम और अनुपम कांत आदि अधिवक्ताओं ने संवाद में भाग लिया। संवाद के अंत में अधिवक्ताओं ने शतप्रतिशत मतदान के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें