नगर स्थित सनबीम स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम पेश कर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया।
छात्र एवं छात्राओं ने अपने नृत्य प्रस्तुति से अभिभावकों का मन मोह लिया। कक्षा प्रथम के साराह, विराट ने ओणम त्यौहार पर भाषण, कक्षा प्रथम बी के साकेत ने तमिल पुयांडु त्यौहारों पर भाषण, प्रथम की एंजेल पांडेय एवं अर्थव ने बैसाखी, कक्षा द्वितीय की आस्था एवं रूद्व ने कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राकेश गर्ग ने कहा कि बैशाखी पर्व किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि उन्हें अपनी मेहनत का फल प्राप्त होता है। बच्चों को त्योहारों के महत्व एवं विषयवस्तु से अवगत कराना ही इस पर्व को मनाने का उद्देश्य रहा। पर्व में आए सभी आगत अतिथियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन पांचवी की छात्रा अनन्या राय ने किया।