फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर हटाए अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों पर सामान आदि गिराकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ईओ नगर पालिका ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर अभियान चलाया। इस दौरान दोपहर बाद से चलाया गया अभियान देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान प्रशासन ने 17 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनसे पांच हजार रुपये की दर से 85 हजार रुपये की धनराशि वसूल की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि सड़क पर बालू के साथ आने कामर्शियल के सामानों को फैलाकर छोड़ देते हैं। उन्हें इस बात का अहसास होना चाहिए कि सड़क का उपयोग सभी करते हैं। साथ सड़क का निर्माण चलने के लिए किया जाता है ना कि सामान आदि रखने के लिए। सड़क पर बालू सहित अन्य सामानों को हटाने के लिए शुक्रवार को लाउडस्पीकर से एनाउंस कराया गया था। ताकि लोग सड़क पर बिखरे अपने सामानों को हटा लें। 24 घंटे बाद सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान देर शाम तक 17 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसमें सभी दुकानदार है। इसमें तीन दुकानदार लकड़ी कारोबार करते हैं। शनिवार को यह अभियान गाजीपुर तिराहे से भीटी तक चलाया गया। रविवार को शहर के अन्य हि स्सों में चलाया जाएगा। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, ईओ नगर पालिका संजय मिश्र, नगर पालिका के निरीक्षक नरेश, शहर कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। अभियान के दौरान जुर्माना न देने वालों का सामान नगर पालिका की गाड़ी साथ में चल रहे वाहन पर लादने का काम शुरू कर दे रही थी। इस पर लोग जल्दी से जुर्माना की रकम अदा करने में जुट जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें