फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दी गई कानूनी अधिकारो की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद गोहना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल सदरपुर मुहम्मदाबाद गोहना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। अपर जिला जज फूलचंद पटेल ने कहा कि कानून का क्या और आपके अधिकार के साथ ही कर्तव्य क्या है इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। इसलिए अपने अधिकारों को समझें । कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से कानून को जान सकते हैं । हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने भी छात्र-छात्राओं को प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि लोक अदालतों के माध्यम से मुकदमों के निस्तारण में समय के साथ ही धन की भी बचत होती है. साथ ही कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। उन्होंने शिक्षा का अधिकार, बेटी पढाओ बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या, बाल अपराध, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी। महिला अधिवक्ता हुमा रिजवी ने महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों, कर्तव्यों के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 1090 , पाक्सो एक्ट, भरण पोषण के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के निदेशक डॉ प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने भी विचार रखे। विद्यालय के मैनेजर एवं निदेशक डॉ मोनिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें