लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने बताया कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है। छेड़छाड़ किए जाने पर ईवीएम मशीनें बेकार और फेंकने लायक हो जाती हैं। आयोजित कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम तथा वीवीपैट किस तरह काम करती हैं और इसमें सुरक्षा के किस तरह पुख्ता इंतजाम किया गया है, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही ईवीएम की हैकिंग, मेमोरी मैलपुलेशन, मेमोरी चिप अथवा मदर बोर्ड के बदलने, रिप्रोग्रामिंग आदि तमाम संभावनाओं को खारिज किया। यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होनेवाले सभी ईवीएम बिल्कुल नई हैं।