फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से ठप है एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। क्षेत्र के बढुआगोदाम स्थित विद्युत उपकेंद्र के इनमिंग रिले फुंक जाने से क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इसके चलते लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने के चलते बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी पर असर पड़ रहा है। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक विद्युत आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

बढुआगोदाम विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के बढुुआगोदाम, पिपरीडीह, ओन्हाइच, उस्मानपुर, सुअराबोझ, रैकवारडीह सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। रविवार की सुबह विद्युत उपकेद्र के इनकमिंग का रिले फुंक गया। बिजली गुल रहने से एक तरफ कृषि कार्य ठप है। वहीं दूसरी तरफ बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा तैयारी पर असर पड़ रहा है। इस संबंध में छात्र अजय कुमार यादव, प्रभाकर सिंह ने कहा कि बिजली गुल रहने से परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नहीं हो पा रही है। मोमबत्ती से पढ़ाई करनी पड़ रही है। किसान विनय कुमार सिंह, श्यामनारायण, जर्नादन शर्मा का कहना था कि बिजली गुल रहने के चलते गन्ना पेराई कार्य बाधित हो गया है। विद्युत उपकेंद्र में आए दिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। आला अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया लेकिन जर्जर विद्युत उपकरणों को बदला नहीं जा सका है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस बाबत विद्युत उपकेंद्र बढुआगोदाम के अवर अभियंता जितेेंद्र कुुमार का कहना है कि मरम्मत कार्य चल रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें