फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए अलगू राय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. अलगू राय शास्त्री की 52वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव अमिला स्थित शहीद स्तंभ पर धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र जितेंद्र राय तथा वक्ता देवेंद्र राय ने अलगू राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कहा कि स्व. पंडित अलगू राय गरीब परिवार में जन्म लेकर बाह्य आडंबरों से दूर रहकर जीवन भर संघर्ष किया। कहा कि लोकप्रिय व लोगों के हितों में प्रयास के चलते स्व. शास्त्री संविधान निर्मात्री सभा, लोक मंडल सदस्य सहित सांसद राज्यसभा एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहने का गौरव प्राप्त किया। इससे पहले बिरहा गायक हरिकेश यादव ने गीत से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्षता जयप्रकाश राय तथा रामप्रवेश राय ने किया। इस मौके पर श्री प्रकाश गुप्त, रामप्रसाद चौधरी, रिंकू, जाहिरुलहक, राजाराम सोनकर, अब्दुल कादिर, बृजेश राय, उमेश्वर चंद, कैलाश यादव, नवीन राय, रामसमुछ पटेल, दयाशंकर राय, डॉ.दुर्गेश राय, अखिलेश्वर शुक्ल, रामप्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें