फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ग्राम पंचायत जुगैल के करवनिया टोला के ग्रामीणों ने सोमवार को कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा केवल तीन दिन ही दुकान खोला जाता है। बताया कि मिट्टी का तेल तीन महीने से नहीं मिला है जबकि राशन कार्ड पर इंट्री कर ली जाती है। मिट्टी का तेल नहीं मिलने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान मानिकचंद, अमरनाथ, रमेश केसरी, लक्ष्मी प्रसाद, जौहर, उदय, अमरीती, मोती चंद, सुरेश, विष्णु प्रसाद, राम लल्लू केसरी, रामप्रीत बैगा, जितेंद्र, पवन कुमार बैठा, हीरालाल, उर्मिला, रजवंती देवी, कल्लू बैगा एवं रामनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें