फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जनों ने स्व. सदानंद को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. सदानंद यादव की द्वितीय पुण्यतिथि समारोह जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंशा यादव ने कहा कि स्व. सदानंद यादव पार्टी के लिए समर्पित नेता थे। उन्होंने अपने जीवन काल में पार्टी को काफी मजबूती प्रदान किया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अल्ताफ अंसारी ने कहा हमें स्व. सदानंद यादव के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि स्व. सदानंद यादव ने हमेशा गरीबों, मजलूमों के हितों की लड़ाई लड़ी। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि स्व. सदानंद की कमी हमेशा खलेगी। महिला सभा की जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कुद्दूस अंसारी ने कहा कि स्व. सदानंद हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहे। कुद्दूस अंसारी ने कहा कि स्व. सदानंद ने ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने के लिए मार्गदर्शन देते रहते थे। बैठक में के के पांडेय, भगवान यादव, अखंड प्रकाश पांडेय, रामविलास यादव, अनिल यादव, के के पांडेय, सीता राम यादव, अवध नारायण राय, संतोष राय, विनोद राजभर, अनिल यादव, अशोक यादव, अखिलेश यादव, प्रह्लाद यादव, बन्ने खां, मिथिलेश यादव, धीरज रातभर, मयंक पांडेय, हरिकेश, राजनाथ, आदित्य, मनोज, हरेंद्र यादव, लल्लन यादव आदि मौजूद थे। अंत में स्व. सदानंद यादव के पुत्र रामप्रकाश यादव बबलू ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें