फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई महाराजा अहिवरन की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। श्री बरनवाल सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार की देर शाम बरनवाल समाज के आदि पुरूष महाराजा अहिवरन की जयंती समारोह का आयोजन शीतला माता मंदिर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उ.प्र. टैक्स बार एडवोकेट्स एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा महाराजा अहिवरन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न हुआ । इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं सुमन बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, मंजू बरनवाल, गार्गी बरनवाल, दिव्या बरनवाल, मधुलिका बरनवाल, कंचन बरनवाल, अर्चना बरनवाल को स्मृति चिह्न तथा बुके देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर बरनवाल सेवा समिति के जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण बरनवाल, किशुन बरनवाल, विशुन बरनवाल, राजेंद्र बरनवाल, दिनेश बरनवाल, महेश बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें