दोहरीघाट। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सिंचाई विभाग द्वारा तैयार की गई मुक्तिधाम कटान परियोजना को मंजूरी मिलने से जहां नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं मुक्तीधाम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शुक्रिया अदा किया है।
10 करोड़ 73 लाख रूपया कटान परियोजना को मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ. बीके श्रीवास्तव ने कहा कि अगर इस बार यह परियोजना मंजूर नहीं हुई होती तो बाढ़ में मुक्तीधाम श्मशान घाट, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी सहित ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व ही समाप्त गया होता। कटान से मुक्तिधाम की भौगोलिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है। जबकि इस बजट से मुक्तिधाम श्मशान घाट से लेकर खाकी बाबा की कुटी तक बोल्डर पिचिग अपरन स्लोप काटकर होना है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान सिंचाई विभाग मऊ के प्रयासो की भी सराहना की। संस्थान के संस्थापक पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त ने कहा कि लगातार संघर्ष करने के बाद स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री ने परियोजना को मंजूरी दी। चेयरमैन जोगी सोनकर ने परियोजना की मंजूरी को सभी के प्रयासों का फल बताया। है। कपूर चंद गुप्त, भाजपा जिला मंत्री संतोष राय, समाजसेवी विकास वर्मा के साथ ही खुशी जताने वालों में वृजेश गुप्त, ओमप्रकाश, प्रह्लाद गुप्त, अरविंद साहू, ऋषिराज मिश्रा, राहुल वर्मा, अमीचंद साहू, नगर सभासद मनोज जायसवाल, दीपेंद्र गुप्त, राजेंद्र गुप्ता, रामानंद रंगवा, मुर्तजा, नदीम, इकबाल, माया देवी आदि शामिल रहे।