फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी अभियान में महिलाओं ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चल रही नसबंदी कैंपों में स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते अव्यवस्थाएं दिख रही हैं। शनिवार को कोपागंज में आयोजित नसबंदी शिविर में खामियों को लेकर एक व्यक्ति का डाक्टरों विवाद हो गया। आपरेशन में मरीजों को बाहर से दवाईंयां खरीदकर लानी पड़ी। इतना ही नहीं नसबंदी के बाद मरीजों को अस्पताल में रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन

ऑपरेशन कराने आई महिलाओं जिनमें उषा, शीला, सुनीता, बबिता, पुष्पा, लीलावती, संध्या, कमला, दुलारी ने आरोप लगाया कि उन्हें बाहर से 300 से 400 रुपये की दवाईयां खरीदने पड़ी। अशोक नामक व्यक्ति के द्वारा अव्यवस्था का आरोप लगाए जाने पर, डाक्टरों से उसकी कहा सुनी भी हुई। इस नसबंदी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और अपर सीएमओ डॉ. पीके राय ने बताया कि क्षेत्र के नियमानुसार 30 महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कर आपरेशन किया गया। कहा कि शिकायतकर्ता लिखित शिकायत करे, जांच में दोषी होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें